अजय कुमार जीतू

कतरास। शनिवार को अंगारपथरा ओपी परिसर में रामनवमी, सरहुल एवं रमजान को लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की संचालन पूर्व पार्षद महेश पासवान ने किया। इस बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने भाई चारे के साथ पर्व मनाने की हुंकार भरी।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पर्व के नाम पर हुड़दंगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग शांति पूर्वक पर्व मनाएं। वही मंटू सिंह ने कहा कि जिस तरह से हम लोगों ने होली शांतिपूर्ण मनाई है उसी तरह रामनवमी, सरहुल एवं रमजान भी शांतिपूर्वक मनाएंगे क्योंकि हम लोग सभी शांति पसंद लोग हैं। साथ ही शांति समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि थाने में पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी नहीं होने पर पेट्रोलिंग में परेशानी हो रही है। इसलिए हम लोग वरीय अधिकारियों से पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी की मांग करने का प्रयास करेंगे।

इस बैठक में उपस्थित ए एस आई विजय कुमार, एएसआई भीनसेन्ट पूर्ति, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रसाद, हुलास यादव,श्रीकांत सिंह अजय सिंह, दिनेश उपाध्याय, मंटू सिंह, अशोक भुईयां,शंभू सिन्हा, पिंटू अंसारी, घंटु त्रिगुनाईत, विकी सिन्हा मोहम्मद शादाब , भवानी भुईयां, बंगाली भुईयां, प्रमोद भुईयां ,मुन्ना मुखिया,बलराम भुईयां, छोटू सिंह, कुंदन सिंह शमीम अंसारी मिराज अंसारी सोनू यादव भोलू यादव,मुन्ना अंसारी,महेश भुइया, सलीम खान अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *