निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम थाना के शास्त्रीनगर में एक दूध कारोबारी को गोली से भूना, मृतक की पहचान 40 वर्षीय नंदलाला यादव के रूप में हुआ है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि दूध कारोबारी मवेशियों की देखरेख के लिए रात को बाहर ही सोते थे, रविवार की देर रात भी वह बाहर सोए हुए थे । इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी । सुबह जब परिवारजन उन्हें उठाने पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ मृत पड़े हैं । इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया, विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस।
