निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सुभाष चौक में रविवार देर शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को सुभाष चौक पर जश्न मनाया। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर आतिशबाजी भी की। वही भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि आज देश और पार्टी के लिए बहुत खुशी की बात है की हमारे पार्टी के तीसरी बार सरकार बनी है।और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री का शपथ लिए हैं। इसीलिए आज हम सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जश्न मना रहे हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि 5 साल फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती से देश के हित के लिए कार्य करेगी और सभी वर्गों को लाभ होगा। क्योंकि नरेंद्र मोदी हमेशा से ही सभी वर्गों को लेकर चले हैं और आगे भी चलेंगे।मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पांडे, कुणाल सिंह, जिला आईटी सेल्स संयोजक निरंजन यादव, मीडिया प्रभारी अंगभूति झा, आईटी सेल्स प्रभारी प्रदीप रावत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, बृजेश रावत, अनिकेत शर्मा, चंदन रावत, जितेंद्र दुबे, रणजीत राणा, राहुल शर्मा, प्रवीण मिश्रा, बापी मंडल, अनूप दास, संतोष मंडल व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *