निशिकांत मिस्त्री

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित

जामताड़ा । रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा के समीप अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास,उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
उपायुक्त ने इस दौरान भगवान बिरसा के बारे में बताते हुए कहा उनका सारा जीवन आदिवासी समुदाय के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा की। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भगवान बिरसा की शहादत हम सब के लिए प्रेरणा के समान है। हमें उनपर गर्व है, उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उस समय के ताकतवर सामंतों और अग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *