धनबाद । एक बार फिर शुक्रवार को धनबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला । जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एनएच 2 हाईवे के किनारे एक चाय की दुकान में जा घुसा, घटना में दुकान संचालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर स्थित नेशनल हाईवे के किनारे चाय दुकान में फार्म का मुर्गा लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा । दुकान संचालक लगभग 50 वर्षीय मंजूर आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे । मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत करवाया । स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का तीन लड़की व एक लड़का है । मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था । दुकान संचालक के मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों को भी पीड़ित परिवार के भरण- पोषण की चिंता सताने लगी है।
