झरिया । समावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर में सेरेब्रल पाल्सी के दिव्यांग श्रीति कुमारी राय का जन्मदिन मनाया गया । इस अवसर पर रिसोर्स सेंटर से जुड़े बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र छात्राओं ने उपस्थित हो कर श्रीति राय को बधाईयां दी एवम् उत्सव मनाया । सबसे पहले झरिया रिसोर्स सेंटर के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह एवम् रिसोर्स शिक्षक अखलाक अहमद ने दिव्यांग श्रीति को चंदन का पौधा दे कर स्वागत किया । फिर केक काट कर बर्थडे सेलीब्रेट किया गया । खूब मिठाईयां, चॉकलेट बाटी गई । अंत में सभी दिव्यांग बच्चो को रिटर्न गिफ्ट में एक एक स्कूल बैग प्रदान किया गया । उपहार पा कर बच्चों के चेहरे खिल गए ।
श्रीति के पिता सुजीत राय एवम् माता जूही राय ने कहा कि दिव्यांग बच्चो में भगवान का प्रतिबिंब दिखाई देता है । इन बच्चों के बीच बेटी का जन्मदिन यादगार बन गया । हमलोग इसी तरह प्रत्येक वर्ष दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनायेंगे। मौके पर डॉ मनोज सिंह ,अखलाक अहमद, कल्याणी राय, जूही राय, सुजीत राय, सागर हजारी,अनमोल राय, श्रीति राय , डिम्पी राय, विजय तिर्की, राजन श्रीवास्तव, ब्रजेश पांडेय, रानी कुमारी, सुश्री चटर्जी, समीर आजाद, तन्नू कुमारी, वीरा कुमारी, अफरीदा सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवम् अभिभावक शामिल हो कर जन्मदिन की बधाईयां दिए ।
