निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बीते सोमवार की देर रात कुंडहित थाना क्षेत्र के हरियालमाटी गांव में पार्टी झंडा जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई| मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चलें कि सोमवार को हरियलमाटी में लोकसभा में पार्टी की जीत को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। मंगलवार की देर रात पहला पक्ष हरियलमाटी निवासी स्वपन पाल के आवेदन पर कुंडहित थाना में कांड संख्या 24/24 भादवि के तहत दयामय घोष शक्तिपदा घोष दीपक घोष स्वाधीन घोष पर एकमत होकर गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए झंडा जलने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजाद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष हरियलमाटी निवासी वादिनी ममता घोष के आवेदन पर कुंडहित थाना कांड संख्या 25/24 भादवी के तहत स्वपन पाल ,मुन्ना पाल पर एकमत होकर गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए धमकी देने एवं छेड़खानी करने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजाद अभियुक्त बनाया गया है।इस बाबत थाना प्रभारी सुरेश कुमार दुबे ने बताया कि मारपीट मामले में आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *