धनबाद । गुरुवार की देर रात धनबाद थाना क्षेत्र के स्थित वॉच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी में फायरिंग की घटना हुई। जिसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि फायरिंग के बाद मोहल्ले में भय और दहशत का माहौल है। फायरिंग की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल से दो खोखा को जब्त कर लिया है। पुलिस घटना के बाबत लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वाच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी निवासी एक लड़की की शादी प्रेम प्रसंग में महावीर नगर भुदा के युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गया। जिसमे पीड़ित युवती ने केस दर्ज करा दिया। मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से आज फायरिंग की घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बाइक पर सवार दो युवक देर रात वाच एंड वार्ड कॉलोनी पहुंचे। वहां उन लोगों ने उनके घर पर फायरिंग की। जबकि थोड़ी ही दूर में खड़े युवती के भाई पर भी फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद वाच एंड वार्ड कॉलोनी में दहशत व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना के बाद आरोपी युवकों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *