निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने आज जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा बूथ संख्या 254 में मतदान किये। जिसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुवे डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि दुमका लोकसभा के क्षेत्र की जनता ने पूरा मन बना चुके हैं और पूरे उत्साह के साथ इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट कर रहे हैं। संथाल परगना के तीनों लोकसभा सीटों में इंडी गठबंधन प्रचंड बहुमत से जीत रही। 2024 के इस लोकसभा चुनाव में देश की स्थिति बदल रही है भाजपा सरकार जा रही है और इंडी गठबंधन सरकार बन रही है।
