लालटू मिठारी
बलियापुर । समाज के प्रति ह्यूमैनिटी टीम के द्वारा लगातार मुहिम के तहत ज़रूरत मंद लाचार लोगो का सहयोग और उनके प्रति ह्यूमैनिटी टीम की समर्पण की भावना को देख ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल को गुरुवार को पर्जन्य बीएड कॉलेज समारोह आयोजित कर प्रार्चाय डॉ स्मृति नागी ने सम्मानित किया। आगे भी ह्यूमैनिटी टीम को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ स्मृति नागी ने कहा कि टीम कल्याणकारी कार्य कर रही है। सराहनीय है। संस्थापक व केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि आगे भी निरन्तर कल्याणकारी कार्य किया जायेगा। पर्जन्य बीएड कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छत्राओ के साथ ह्यूमैनिटी टीम के केंद्रीय सदस्य जॉन स्मिथ, डॉ. देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सांतों मंडल, शिबू मंडल, भजन मंडल एवं अन्य मौजूद थे।
