निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड मुक्ति मोर्चा के दुमका लोकसभा के प्रत्याशी नलिन सोरेन के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पूरा जामताड़ा विधानसभा में जेएमएम के कार्यकर्ता पूरा दमखम लगाए हुए हैं, दुमका लोकसभा जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है, एक से एक प्रचारक पहुंच रहे हैं उनके प्रचार प्रसार के लिए जामताड़ा यहां तक की झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी नलिन सोरेन के प्रचार प्रसार में पहुंच चुके हैं, इसी के तहत पंचायत दक्षिण बहाल और सुपाई डीह के कई गांव में झामुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा दौरा किया गया आज जहां जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी ने सभी गांव में कहा कि बुधवार को झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का आगमन बेना काली मंदिर ग्राउंड में होने जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण इस सभा में पहुंचे, मौके पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता जिवेशवर मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, अजीत दुबे, विजय दुबे, किशोर रवानी साकेत सिंह, सगीर खान, सहित अनेक कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।