निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । ग्रामीण मंडल अंतर्गत धोबना में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल का फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा की बड़ा ही हर्ष की बात है की जामताड़ा ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष रणजीत राणा के नेतृत्व में आज दुमका लोकसभा चुनाव के निमित्त ग्रामीण मंडल में धोबना में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत सभी सात मंडल में लोकसभा चुनाव के निमित्त अस्थाई रूप से चुनाव कार्यालय बनाया गया हैं।
इस बार सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जामताड़ा विधानसभा वासियों में गजब का उत्साह हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सभी जन भाजपा के प्रति पूर्ण समर्पित हैं। निश्चित रूप से इस बार का माहौल देखकर यह तय हो गया है कि दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से चुनाव जीतने जा रही हैं। इस चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर आए हुए तमाम प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता बंधुओ के प्रति आभार प्रकट करता हुं। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, मंडल प्रभारी मोहन शर्मा, अजीत दे, कृष्णा मंडल, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
