निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जिले के मेझिया में दुमका लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुँचे। जहां झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद सुनील सोरेन सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के अलावा पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। वहीं हजारों की संख्या में लोगों ने अमित शाह को सुनने पहुँचे। सभा का संचालन जिला अध्यक्ष सुमित सरण ने किया। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, जे एम एम को पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने झारखण्ड महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस पर बड़ी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस के मंत्री और नेताओं पर अरबों रुपए भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित किया था जिसका ई डी की छापेमारी में बरामद हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गरीबों की तीन सौ करोड़ रुपए का जमीन हड़पने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी सीता सोरेन का सम्मान नही किया। लेकिन भाजपा सीता सोरेन का सम्मान भी करेगी और न्याय भी करने का काम करेगी। भाजपा झारखण्ड के लोगों का सपना साकार करने वाली पार्टी है। झारखण्ड अगर किसी ने बनाया तो वो है भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।वहीं सभा को बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड का मान सम्मान अगर किसी ने रखा तो वो भाजपा ने रखा है। वहीं सभा को सीता सोरेन ने भी संबोधित करते हुए की हमारी तीन बेटियाँ है जो प्रचार के लिए घूम रही है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन तीनों को संभाल नही पाए। जो व्यक्ति अपने घर को नही संभाल पाए वो क्या जनता को सभालेगी। झारखण्ड और देश को सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही संभाल सकते हैं और विकास कर सकते हैं। प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, मिहीजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी, सुकमणि हेंब्रम संतन मिश्रा, राजेश महतो ,रवि तिवारी हरिमोहन मिश्रा, नेहा शर्मा, बेबी, शंकर, जावेद अंसारी, मनीष दुबे, प्रभास हेंब्रम, दुबराज मंडल, मोहन शर्मा, पुष्पा सोरेन ,सोमनाथ सिंह ,सहित जामताड़ा वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *