निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के कुंडहित प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सटकी, मतदान केंद्र संख्या 169 का निरीक्षण करने झारखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के रवि कुमार पहुँचे। जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय, एस पी अनिमेश नैथानी मौजूद थे। जहां के रवि कुमार ने बूथ का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित लोगों से बात किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुवे कहा की आज बूथ संख्या 169 का निरीक्षण किया गया। जहां देखा गया कि बूथ में क्या समस्या है और समस्याओं का समाधान के लिए जिला स्तर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारी संतोषप्रद है। गांव के लोग भी मतदान प्रक्रिया को लेकर उत्साहित है। विधि व्यवस्था के साथ मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था ठीक है। उन्होंने आम लोगों से इस चुनावी महापर्व को हर्षोल्लाह के साथ मनाने का अपील किया।
