धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के समीप श्री श्री खड़ेश्वरी मंदिर के दो पुरोहित में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद मंदिर के एक पुजारी लहूलुहान हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री श्री खड़ेश्वरी मंदिर के दो पुरोहित आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे, पत्थर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दोनों पुरोहित सगे भाई बताए जाते हैं। मौके पर पंडित राकेश ने मीडिया को बताया कि बीते दिनों उनके भाई ने उन पर पत्थर, लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। जिससे मंदिर के पुजारी का सिर फट गया। मामले की सूचना देने जब वह थाना पहुंचे तो पुलिस ने मामला लेने से मना कर दिया । वही मंदिर के पुजारी ने अपने भाई पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन हम लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता है और हर बार जान से मारने की धमकी भी देता है। मालूम हो कि पिछले वर्ष भी दोनों सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को समझा-बूझकर मामले को शांत कराया था। वहीं दोनों सगे भाई मंदिर परिसर में ही रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *