झरिया । नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में आज फिर लगातार वार्ड नंबर 44 के वाल्मीकि मोहल्ला सतमोडवा कोरिबाध साउथ झरिया मंडल झरिया टिना गोदाम हटिया कपड़ा पट्टी में सैकड़ो कांग्रेस महिलाओं के साथ जन सम्पर्क किया और इंडी गठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जिताने को लेकर समर्थन मांगा। मुख्य रूप से प्रभारी अशोक मंडल, अमर मिश्रा, के डी मिश्रा, भगत सिंह, सरवन साव, शंकर साव, बृज मोहन शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि सिंह, कुंदन कुमार मोदक, सोनू साव, गीता सिंह, मुस्कान सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
