धनबाद । बैंक में थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के अंबे विला अपार्टमेंट से मंगलवार की दोपहर एक महिला ने छत से कुदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। बताया जाता है कि अंबे विला अपार्टमेंट की छत से एक महिला ने छलांग लगा दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बैंक मोड़ पुलिस को दे दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही मौके पर बैंक मोड़ पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
