झरिया । झरिया में लगातार चोरी की घटना में इजाफा हो रहा है, झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक दुकान में चोरी करते एक चोर को पकड़ पोल से बांध जमकर पिटाई की, घटना के बाद स्थानीय लोगो ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया । वही कुछ दिन पहले उसी दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास चारो ने किया था जो वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ था, चोरी की लगातार हो रहे घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी, वही रविवार की रात भी जोरापोखर थाना क्षेत्र के सीएमआरआई गेट के पास एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ा, वही दुकान के मालिक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया 5 मई को आधी रात को दो चोर चोरी करने के मकसद से दुकान के पास आए थे ।

इस दौरान चोर ने वहा लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ किया और दूसरा चोर छत पर चढ़ कर सीट को तोड़ने का प्रयास किया तभी अचानक सोर की आवाज के बाद उठा और चिल्लाने पर दोनो चोर भाग निकले थे, वही आज फिर दोनो चोर फिर आज दुकान के पास चोरी की मकसद से दुकान के पास घूम रहा था, पर हमलोग ने एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर वही दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा, वही पकड़ा गया युवक अपने आप को बेकसूर बता रहा है और दुकान से सामान खरीदने के लिए आने की बात कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *