झरिया । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार की शाम को उत्पाद विभाग की टीम तथा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के सहयोग से सुदामडीह थाना क्षेत्र के रिवर साइड कॉलोनी तथा गोशाला ओ० पी० के कांडरा बस्ती में अवैध शराब अड्डों में छापामरी कर लगभग तीन पेटी बियर तथा विदेशी शराब 24 पीस नीब जप्त किया गया l साथ ही घटना स्थल से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है l छापामारी में अवर निरीक्षक उत्पाद झरिया अंचल, जोय हेंब्रम, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक अमित कुमार, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार अभियान में शामिल थे l
