झरिया । रविवार को वैशाख माह मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर रविवार को श्री श्याम मंदिर झरिया धाम प्रांगण से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। निसान शोभा यात्रा में इंडी गठबंधन की धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह शामिल हुई और श्याम बाबा को निशान अर्पण किया । इसके बाद अनुपमा सिंह समेत 181 श्याम भक्त (बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे) मंदिर परिसर से हाथों में निसान लिए लाल बाजार, लक्ष्मणिया मोड, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, धर्मशाला रोड नगर भ्रमण करते हुए बाबा के भजनों पर झूमते और थिरकते हुए मंदिर पहुंचकर श्याम बाबा को निसान अर्पित किया । मंदिर में उपस्थित लोगों ने अनुपमा सिंह को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *