लालटू मिठारी

बलियापुर । कुसमाटांड़ नीमटांड़ मैदान में रविवार को आमझर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र रवानी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित किया। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने कहा कि मां, माटी के सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर कमल छाप में मतदान करें। ढुलू महतो को रोकने के लिए एक साजिश के तहत स्थानीय प्रत्याशी को खड़ा किया गया है। लोगों को एकजुट होकर दशा और दिशा बदलने के लिए आह्वान किया। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र रवानी, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, संतलाल प्रमाणिक, जीतलाल सिंह, विकास ठाकुर, हरे कृष्ण रवानी, मनवोध रवानी, महेंद्र रवानी, विकास रवानी, गोरांग मंडल, बिरेंची सिंह, पंकज सिंह, समीर प्रमाणिक, लक्ष्मण रवानी, संजीत महतो, प्रवीर मुखर्जी आदि मौजूद थे। विकास ठाकुर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुआ। ढुलू महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *