धनबाद । सोमवार को धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध के समीप एक युवक ने महिला से चेन छीन लिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया और युवक का जमकर धुनाई कर दिया । जानकारी के अनुसार पोलटेक्निक रोड निवासी महिला बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधी महिला से चेन छीन लिया। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दिया । जिसके बाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त युवक रणधीर वर्मा चौक स्थित डोम पाडा का रहने वाला बताया जा रहा । स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का नाम आकाश डोम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *