झरिया । आमटाल के पंजनीयाटाड़ में धनबाद आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता। आबकारी विभाग के छापा में लगभग 3 हजार किलो जावा महुआ के साथ ही बड़े पैमाने पर तैयार महुआ दारू भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि बहुत दिनों से यहां पर यह गोरख धंधा चल रहा हैं। जब इसकी सूचना उत्पाद विभाग को मिली तो अपने दल के साथ छापामारी की, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने बरामद महुआ शराब और महुआ को वहीं पर नष्ट कर दिया गया। आबकारी विभाग के दरोगा कुलदीप कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए उपायुक्त महोदय के दिशा निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि यह अवैध शराब भट्टी महेश रवानी और गणेश रवानी पिता शंकर रवानी का बताया जाता है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय पत्रकारों को पजनियाटाड आमटाल के गुंडो द्वारा न्यूज़ कवर करने से रोका गया,धमकी दी गई की पत्रकार लोग गांव में नहीं घुस सकते हैं नहीं तो अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी।उत्पाद विभाग के टीम में मजिस्ट्रेट शशिकांत कुमार, इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ,एस आई जोय हेंब्रम, जितेंद्र कुमार ,श्वेता कुमारी, अमित कुमार गुप्ता और उत्पाद कर्मी शामिल थे। सूत्रों से ज्ञात हुआ की आजसू पार्टी के एक दो दमंग टाईप के नेता हैं जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडे हुए बता कर पुलिस, पत्रकार को भी धमकी व गाली ग्लैज करने से बाज नहीं आ रहें हैं। अपने आप को आजसू पार्टी के सुप्रिमों सुदेश महतो के रिस्तेदार बतातें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *