झरिया । जयरामपुर कोलियरी प्रबंधन के निर्देश पर शनिवार को सीआईएसएफ की टीम ने जयरामपुर कोलियरी वर्कशॉप के बगल में वर्षों से चल रहे अवैध लोहा गोदाम में छापामारी किया । जहां से भारी मात्रा में बिसीसीएल के गोदाम घर वर्कशॉप चानक आदि जगहों से चुराकर जमा किया हुआ लौह सामग्री जप्त की गई है । छापामारी के दौरान प्रबंधन और अलकडीहा पुलिस मौजूद थी । छापामारी होते हैं वहां हड़कंप मच गया लोहे के धंधे में लगे लोग वहां से फरार हो गए, जप्त लौह सामग्री को कोलियरी लाया गया है । प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है । अनुमान लगाया जा रहा है कि 50 से 60 हजार से अधिक का लौह सामग्री है । इस संबंध में जयरामपुर कोलियरी के पीओ ए के पांडेय ने कहा कि काफी दिनों से लोहा चोरी के बारे में शिकायत मिल रही थी कि आए दिन लोहा चोर आ जाते हैं और लौह सामग्री उठा कर ले जाते हैं जिससे सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान हो रहा था साथ ही रात्रि पाली में काम करने वाले कर्मियों मे भय का माहौल था । इधर सूचना मिली थी कि जयरामपुर के किशोर नामक व्यक्ति के घर में अवैध लोहा गोदाम चलता है जिसमें बिसीसीएल का चोरी का लौह सामग्री इकट्ठा की गई है इसके बाद सीआईएसएफ को लेकर छापामारी कि गईं है जहां से काफी मात्रा में लोहा सामग्री बरामद हुई है । लोदना कोलियरी प्रबंधक शांतनु सील ने कहां कि जिसके घर से लोहा बरामद हुआ है उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी लोहा कितने का है इसका आकलन किया जा रहा है आकलन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है इधर किशोर छापामारी के दौरान मौके से फरार था इस के पुर्व में भी पुटकी पुलिस ने छापामारी कर लुट का कुदाल, बेलचा,काटा बरामद किया था।
झरिया के “लाल के गोदाम” में खपाया जाता है चोरी का अवैध लोहा,,,,
सूत्रों को की माने तो झरिया के चर्चित “लाल के गोदाम” में जयरामपुर के गोदाम से चोरी कर लोहा भेजा जाता था । लेकिन, देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस के द्वारा इंदिरा चौक पर चेकिंग के लिए कैंप लगाया गया है । जिस कारण पिछले कुछ दिनों से लोहा चोर चोरी के लोहा को झरिया नहीं भेज पा रहे थे और काफी मात्रा में जयरामपुर के अवैध गोदाम में लोहा जमा हो गया था । लेकिन इससे पहले की वह माल खपाया जाता सीआईएसएफ की टीम ने वहां छापेमारी कर दी और भारी मात्रा में चोरी किया गया अवैध लोहा बरामद हुआ है ।
