झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध निवासी तनिष्क राज केसरी ने शुक्रवार को अपने पीएनबी बैंक के बचत खाता से 90 हजार एक रुपये का अवैध निकासी होने का लिखित शिकायत झरिया थाना में किया । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । पीड़ित तनिष्क ने बताया कि अपने पिता के इलाज के लिए कलकत्ता गये हुए थे । मेरा बचत खाता पांजब नेशनल बैंक झरिया शाखा है, तभी 16/5/2024 को संध्या 7.54 बजे मेरे मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया, मेरे बचत खाता से 90 हजार एक रुपए का निकासी हो गया है । मैसेज देखते ही पीड़ित युवक के होश उड़ गए । शुक्रवार को बैक से स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि दिल्ली नोएडा के हर्षित गुप्ता नामक युवक के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है । जीसका शिकायत बैंक मे किया गया, मेरे साथ धोखा धडी हुआ है ।
