झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुल्ही स्थित एक होटल के स्टाफ खालीक बाबु नामक लगभग 18 वर्षीय युवक ने मस्जिद के बगल के कमरे के लोहे के मैन गेट में तार के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया . घटना का सुचना होटल मालिक ने पुलिस व उसके परिजनों को दिया, सुचना पाकर पुलिस व युवक के पिता चंदनकियारी मोहाल निवासी मो कमाल साई पहुंचे, पुलिस ने कमाल का फर्द बयान दर्ज किया, उसके बाद शव को अपने कब्जा मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया, वहीं पुलिस जाँच पडताल मे जुट गया है । होटल संचालक ने बताया कि वह कुछ दिनों से ही मेरे होटल मे काम कर रहा था, आज दोपहर होटल मे काम कर स्टाफ कमरे मे चला गया था । काफी देर के बाद नहीं लौटने पर दुसरा स्टाफ देखने गया तो देखा की मैन गेट मे लटका हुआ है, स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *