निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के उदलबनी में डंफरों की तेज ओवर टेक के कारण एक शिक्षिका शिकार हो गई। जिसमें महिला शिक्षक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है। घटना के बाद डम्फर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सडक को जमा कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक की बहन और पिता पहुँचे हैं जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतक शिक्षिका की पहचान पूनम पुसवा भगत के रुप में हुई है जो राँची की रहने वाली है। आज पाथर चापड़ा से पोस्टल वेलेट से वोट डाल कर वापस अपने घर लौट रही थी।

वहीं घटना स्थल पर डी ई ओ डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा, बी डी ओ प्रवीण चौधरी, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं और जाम को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण डम्फर चालक को पकडमे की बात पर आड़े हुवे हैं। घटना को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए और बिना मेंटेनेंस के चल रहे डंफरों पर करवाई की मांग कर रहे हैं। ङी ई ओ के प्रयास से जाम को हटाया गया। वहीं ङी ई ओ डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा ने मृतक शिक्षक के प्रति सोक व्यक्त किये हैं और घटना के जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि पाथर चापड़ा से पोस्टल वेलेट से वोट देकर लौट रही थी, जिसमें डम्फर की ओवर टेक की वजह से दुर्घटना की शिकार हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *