निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । गोविंदपुर साहिबगंज स्टेट हाईवे के अंतर्गत जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र पबिया बाजार में रात के 2:30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक 10 चक्का चावल लदा ट्रक संख्या बीआर 01जीडी 9496 जो बंगाल से बिहार जा रही थी एवं पैकेट बंद दूध लदा पिकअप वाहन जे एच 4 एबी 7200 बोकारो से जामताड़ा आ रही थी। इसी दरमियान दोनों के बीच पबिया हाई स्कूल के समीप जोरदार टक्कर हुई। जिससे पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप का दाहिना हिस्सा का बॉडी टूटकर अलग हो गया। और पुरा दूध सड़क पर बह गई । वहीं दस चक्का चावल लदा ट्रक यही नहीं रुके। आगे बिजली के खंबा को तोड़ दिया और एक घर में घुस गया। पबिया गांव के दीपक मंडल अपने सात वर्षीय सहित आठ से दस लोग घर में सो रहे थे और उसी घर में जाकर ट्रक घुस गई। जिससे घर भी पूरा का पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। सभी बाल बाल बच गए । घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी।
