लालटू मिठारी
बलियापुर । कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह व प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस महिला मोर्चा की टीम ने मंगलवार को बलियापुर क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में लोगों से वोट मांगा। कांग्रेस महिला मोर्चा की टीम ने इस दौरान क्षेत्र के करमाटांड़ गोपीनाथडीह, प्रधानखंता समेत कई गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जगह-जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील लोगों से की। मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीता राणा रूबी खातून, हेमंती जायसवाल, बिंदु देवी, मुस्कान खातून, मीना प्रजापति आदि थी।
