निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा, अब्दुल रहमान के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थाना अन्तर्गत ग्राम डुमरिया एवं मट्टाँड़ में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी
(1) अनिल मंडल, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० रतन मंडल, ग्राम डुमरिया (2) रंजीत मंडल, उम्र 30 वर्ष, पिता नकुल मंडल, ग्राम मट्टाँड दोनों थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को दो प्रतिबिंब सिम के अलावा आठ फर्जी मोबाईल, 10 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 31/24 दिनांक 11.05.2024 धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

इन अभियुक्तों की अपराध शैली (1) बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साईबर ठगी करना।
(2) फर्जी जियो कस्टमर अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके बोलते है कि आपका जियो सिम बंद हो जाएगा चालु रखने के लिए आपको 10 रू0 का रिचार्ज कराना होगा। कस्टमर के द्वारा हाँ बोलने पर उनके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में TRANSFER करते हैं तथा साईबर ठगी करना।

छापामारी दल में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, अब्दुल रहमान, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा, आ0/595 अब्दुल गनी, आ0/659 रंजीत दास, आ0/113 संतोष कुमार सिंह, आ0/10 नवनीत ठाकुर तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *