निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । करमाटांड थाना अंतर्गत पिड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर छेडखानी करने तथा जान मारने का प्रयास करने के आरोप में सरफराज अंसारी, पिता- अब्दुल मिया, सा०- नावाडीह थाना करमाटांड तथा एक अज्ञात के विरुद्ध करमाटांड थाना कांड संख्या 64/24 दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम गठीत किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी पु०अ०नि विवेकानंद दुबे, कांड अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० विकास कुमार तिवारी तथा अन्य उपस्थित बल के साथ कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सरफराज अंसारी उर्फ मंगना, पिता- अब्दुल मियां, सा०- नावाडीह, थाना करमाटांड को गिरफ्तार किया गया तथा घटना कारित करने वाले सहयोगी अभियुक्त महफुज अंसारी, पिता- हालिम अंसारी, सा०- बरियारपुर, थाना- करमाटांड को विधिवत ग्राम बरियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *