रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक: लोकसभा चुनाव में मतदान को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक के चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, 12 सहिया साथी, 4 बीटीटी, सहिया समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश कर रहे थे। प्रभात फेरी सीएचसी परिसर से निकलकर प्रखंड कार्यालय होते हुए हदारी चौक तक गया और वापस सीएचसी परिसर में आकर समाप्त हो गया। इस दौरान प्रभात फेरी में शामिल सभी स्वास्थ्यकर्मी हाथों में बैनर और तख्ती लिए “छोड़ो सारे अपने काम , पहले चलो करें मतदान”, “अपने मन की बात रखिए, पहले जाकर मतदान करिए” “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारे लगा रहे थे। साथ ही रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों से मतदान करने को लेकर जागरूक भी कर रहे थे।

मौके पर अकाउंट मैनेजर रत्नेश कुमार, बीपीएम अनीता तिर्की, फर्माशिष्ट रमेश कुमार, संत कुमार, मनीष कुमार, बीटीटी दयाल प्रसाद, नागेश्वर पासवान, हेलन लुंडा, कुंती गिरी, सहिया साथी कुमारी निक्की, रुकसाना खातून, सुधा देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, मालती देवी, कुलेश्वरी मेहता, सहिया सावित्री देवी, तनुजा देवी, मातृ देवी, कंचन देवी, मंजू देवी, कांति देवी, फिरदौशी परवीन समेत दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *