झरिया । देश मे लोकसभा का चुनाव चल रहा है जिसे लेकर धनबाद जिला पुलिस मुस्तैद है । लोकसभा चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । वाहन चेकिंग के दौरान तिसरा पुलिस ने थाना मोड़ गोलकडीह स्थित झरिया- बलियापुर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो अलग- अलग लोगों के पास से 1,32,100 रुपया जप्त किया गया । बताया जाता है कि दो लोग टेंपू में सवार होकर बलियापुर से झरिया की ओर जा रहे थे और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पैसे बरामद किए और दोनों लोगों से पैसे की जानकारी ले रहे है । वहीं पकड़े गए लक्खी चंद्र साव के पास से 70280 रुपए एवं शिव कुमार गुप्ता के पास से 61820 रुपए बलियापुर से झरिया के तरफ जाने के क्रम में पकड़ी गयी है।
थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा की रूपए को जप्ती सुची बना कर झरिया सी ओ रामसुमन प्रसाद को जप्ती सुची सुपुर्द कर दी गयी हैं । तत्पश्चात आगे जांच पड़ताल की जा रही है। निर्वाचन आयोग अधिकारी के निर्देशानुसार लोक सभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद उपायुक्त सह चुनाव आयुक्त और जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए दिए गए दिशा- निर्देश के तहत कार्यवाई की जा रही है ।
