झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस स्टेंड के समीप सोमवार की दोपहर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चैकिंग अभियान के दौरान दो अलग अलग व्यक्तियों से दो लाख अस्सी हजार सात सौ चालीस रुपए जप्त किया है। घटना के संबंध में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया की चेकिंग के दौरान होटल संचालक हरी साव नामक वयक्ति के पास से डेढ़ लाख रुपए और सीएसपी कर्मी साहिल के पास से एक लाख तीस हजार सात सौ चालीस रुपए जप्त किए गए है। मामले की जानकारी एफएसटी टीम को दे दी गई है।
