झरिया । झरिया थाना अंतर्गत चार नंबर टैक्सी स्टैंड मोड़ स्थित चाय दुकान के समीप आपसी विवाद को ले दो दुकानदार भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई। फिर जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान लात घुसे और लाठी डंडे भी चले। जिसमें पहला पक्ष में चंदन केसरी और दूसरा पक्ष में शिव केसरी का सिर फट गया। वही मनोज केसरी बुरी तरह से चोटिल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय नर्सिग होम इलाज करवाया गया। दोनो एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

एक पक्ष के चंदन केसरी ने बताया कि दुकान खोल रहे थे तभी मनोज केसरी, सदाशिव केसरी सहित अन्य लोग आए और मारपीट करने लगे। इनलोगो का कहना है कि दुकान में इतना सामान क्यों लगा रहे हो आए दिन तंग करता है। ये लोग जान मारने की नियत से आए थे। वही दूसरे पक्ष के सदाशिव केसरी ने कहा कि चंदन कुमार आए दिन गलौज गलौज करता है आज भी सुबह गाली दे रहा था हमने पूछा गाली क्यों दे रहे हो बस इतना कहना कि मेरे साथ मारपीट करने लगा। सिर पर डंडे से वार कर दिया। आए दिन वेबजह गाली देता हैं। झरिया थाना में शिकायत किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *