लालटू मिठारी

बलियापुर । भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने करमाटांड़ में जनसंपर्क अभियान चलाया। आदर्श शिशु विद्या मंदिर के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बेहतर विकास कार्य कर रही है। आनेवाले लोकसभा चुनाव में 400 सीट लाकर मोदी जी की सरकार बनेगी। कहा कि ढुलू महतो के पक्ष में लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जीत निश्चित है। भाजपा नेत्री तारा देवी, बादल रवानी, बेंगू ठाकुर, मंटू रवानी, मिहीलाल रवानी, सुनील कुंभकार, फनीभूषणा, नमीता देवी, उर्मिला देवी, झुमू देवी, विद्या देवी, वीणा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *