लालटू मिठारी
बलियापुर । धनबाद लोकसभा सीट से मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने क्षेत्र के मोको दोलाबड़ समेत कई गांव का दौरा कर नुक्कड़ सभा के माध्यम लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव में मासस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान मोको स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं दोलाबड़ शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित नुक्कड़ सभा में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. मौके पर मासस प्रत्याशी श्री रवानी के साथ पार्टी कार्यकर्ता गणेश महतो, प्रदीप उपाध्याय, काशीनाथ मंडल, युधिष्ठिर महतो, देवाशीष पांडेय, कृष्णा दां आदि थे।
