लालटू मिठारी

बलियापुर । कुड़मी विकास मोर्चा की एक बैठक बलियापुर में आयोजित की गई। जिसमें जिला के पदाधिकारी ने भाग लिया। कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने कुड़मी जाति को एक साजिश के तहत 1950 से लेकर अब तक तकरीबन 75 वर्षों से अपने हक अधिकार से वंचित रखा। अनुसूचित जनजाति के सूची से बाहर रखने का काम किया गया। इसलिए कुड़मी विकास मोर्चा के अधिकारियों ने निर्णय लिया कि कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का बात करेगा। कुड़मी समाज उस पार्टी को धनबाद लोकसभा चुनाव में समर्थन करने पर विचार करेगा। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, अशोक महतो, केंद्रीय महासचिव राजू महतो, जिला अध्यक्ष डब्लू महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष राजेश महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *