लालटू मिठारी
बलियापुर । दुधिया गांव निवासी प्रदीप उपाध्याय ने बलियापुर के अंचल अधिकारी व डीसीएलआर धनबाद को अलग-अलग आवेदन देकर उनकी 35 डिसमिल निजी एवं खतियानी जमीन को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जाली कागजात बनाकर उसे बिक्री करने का आरोप लगाया है। श्री उपाध्याय ने अंचल अधिकारी एवं डीसीएलआर से उनकी उपरोक्त निजी जमीन की बिक्री पर रोक लगाने के साथ-साथ जमीन की लगान रसीद निर्गत करने पर रोक की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि दुधिया मौजा के खाता संख्या 248 की 35 डिसमिल जमीन उनके दादा इसान उपाध्याय के नाम से खतियान में दर्ज है। आवेदन में उन्होंने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर गलत कागजात के माध्यम तथा एक षड्यंत्र के तहत उनकी उक्त जमीन को बिक्री करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
