धनबाद । धनबाद में महापुरुषों की प्रतिमा भी सुरक्षित नहीं है, यहां अराजक तत्व किस्म के लोग महापुरुषों की प्रतिमा को भी निशाना बना रहे है । जिसका एक मामला धनबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह हीरक रोड स्थित विनोद बिहारी महतो चौक पर देखने को मिला। जहां गुरुवार- शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने स्व. विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक कार्य किया है । जिससे कोयलांचल वासियों के साथ-साथ झारखंड के लोगों के मन को भी गहरी ठेस पहुंची है ।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने देखा कि धनबाद पॉलिटेक्निक से हीरक रोड होते हुए भूली-वासेपुर जाने वाले चौक पर स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा के चेहरे को गंदे कपड़े से ढक कर गले में जूते-चप्पल की माला डाल दिया गया । सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह सख्ते में पड़ गए साथ ही साथ उन्हें काफी दुख भी हुआ । वही इस घटना के बाद से लोग काफी आक्रोशित हैं । लोगों ने मामले की जानकारी धनबाद पुलिस को दे दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *