लालटू मिठारी
बलियापुर । पर्जन्य बीएड कॉलेज बलियापुर के एनएसएस इकाई की ओर से बुधवार को क्षेत्र के कुसमाटांड़ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कुसमाटांड़ मोड़ से निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल कॉलेज के शिक्षक छात्र- छात्राओं ने कुसमाटांड़ गांव के कई टोला का भ्रमण करते हुए गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचे। मतदाताओं को 25 मई को लोकसभा चुनाव के दिन अपना मत का प्रयोग अवश्य करने के लिए शपथ दिलाया गया। वहीं मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता रैली में सिंदरी विधानसभा संयोजक सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने मतदाताओं व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्मृति नागी, मंटू रवानी, निताई रजवार, कुमार महतो, जीतलाल सिंह, मनबोध रवानी, संतलाल प्रमाणिक, राजकुमार सिंह, महादेव सिंह, बीरबल महतो, तुफान महतो, मिथिलेश सिंह, उत्तम गोराई, अजीत महतो, निर्मल महतो, प्रो कार्तिक दां, प्रो संदीप तिवारी, संतोष राम, मंटु राम महतो, रजत ठाकुर, जलेश्वर महतो, उमेश महतो, संजय महतो, मीनाक्षी सिंह, गौर चंद्र महतो, स्वरूप दत्त आदि थे।
