निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । लोकसभा 2024 चुनाव का तीन चरण समाप्त हो चुका है शेष चार चरणों में मतदान अभी होना बाकी है। आने वाले चारों चरण के मतदान के दौरान जामताड़ा जिला में ड्राइ डे घोषित किया गया है, यानी मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से जिले के शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी। चारों चरण के मतदान और मतगणना को मिलाकर जामताड़ा जिला में कुल 9 दिनों के लिए ड्राई डे घोषित किया गया है। इन 9 दिनों में उत्पाद विभाग को लगभग एक करोड रुपए से अधिक के कारोबार का नुकसान होने की संभावना है। इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि प्राप्त निर्देश के आलोक में चारों चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत जामताड़ा जिला के सीमा से संसदीय क्षेत्र सटा हुआ है ।
जिसके वजह से चुनाव की तिथि से 48 घंटा पूर्व शराब की दुकान है पूर्णता बंद रहेगी। बता दे की जामताड़ा जिला से धनबाद, पश्चिम बंगाल का क्षेत्र, दुमका, गिरिडीह और देवघर जिला का सीमा सटा हुआ है। जिसके अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्र का सीमा जामताड़ा जिला से सटा हुआ है, इस वजह से उत्पाद विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है। इस मौके पर विकास निराला व अन्य कर्मी मौजूद थे।
