निशिकांत मिस्त्री

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने अधिकारियों संग नया पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन पोस्टल बैलेट से मतदान कार्य का किया निरीक्षण

जामताड़ा । लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त वोटर्स ऑन इलेक्शन ड्यूटी के सभी श्रेणी के मतदाताओं के लिए तथा एब्सेंटी वोटर्स फॉर एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी के मतदाताओं के लिए फैसिलिटेशन सेंटर/पीवीसी में पोस्टल बैलेट के माध्यम से नया पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन पाथरचपड़ा का निरीक्षण कर वोटिंग के संबंध में जानकारी दिया गया। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के द्वारा लिया गया।

इस दौरान उन्होंने सुविधा केंद्र तथा होम वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने वोट देने आए कर्मियों से मिलकर सभी से मतदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।
आज पोस्टल बैलेट के माध्यम से कुल 35 वोट प्राप्त हुए। जिसमें 10 सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के 05, 11 खूंटी लोकसभा क्षेत्र के 01, 12 लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 15 एवं 13 पलामू लोकसभा क्षेत्र के 14 वोट शामिल है। वोट देने आए सभी कर्मियों ने कहा कि पहले इलेक्शन में ड्यूटी रहने के कारण वोट नही दे पाते थे, लेकिन इस बार भारत निर्वाचन आयोग के कारण ड्यूटी के साथ साथ अपना वोट दे पाए हैं, इसके लिए सभी ने निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *