निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव को लेकर किए जा रहे अद्यतन कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। आहूत बैठक में समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन हेतु प्रखंडवार स्थलों का समीक्षा करते हुए आवासन स्थल में मूलभूत सुविधाओं साफ सफाई बिजली पानी आदि के बारे जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव का तिथि नजदीक आ गया है, ऐसे में जहां भी अगर कोई कार्य लंबित है तो उसे शीघ्र पूर्ण कराएं, सभी आवासन स्थल में आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली तथा शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करें, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा भी दें। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को लंबित कार्यों वाले स्थानों में आवासन स्थल का पुनः भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को उपायुक्त ने आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने सभी मतदान केंद्रों सहित आवासन ठहराव स्थल में साफ सफाई, शौचालय बिजली, पीने का पानी, सहि अन्य जरूरी बिंदुओं पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करते हुए कमियों को अविलंब दुरुस्त करने एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *