झरिया । जियलगोरा निवासी डीएवी स्कूल बनियहिर में कार्यरत सफाई कर्मी 50 वर्षीय भुजा हाड़ी की इलाज के दौरान भेलोर अस्पताल में मृत्यु होने के बाद परिजनों ने बुधवार को मृतक के शव को स्कूल परिसर में रखकर नियोजन व मुआवजा की मांग किया। इस दौरान लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया।घटना की सूचना पाकर झरिया थाना की पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शांत कराकर विद्यालय प्रबंधन से वार्ता कराया। वार्ता में भाजपा के वरिष्ट नेता योगेन्द्र यादव ,अधिवक्ता अंजन सिन्हा ,हाड़ी समाज के नेता धुर्व हरी ,कार्तिक हाड़ी ने प्रधानाचार्य से मृतक भुजा हाड़ी के आश्रित को तत्काल नियोजन एवं मुआवजा देने की मांग किया। वार्ता तीन घंटे तक चली। गतिरोध के बीच प्रधानाचार्य एस मोदक ने स्कूल के संबिधान के तहत मृतक के स्वजन को सुविधा मुहैया कराने की बात कहते हुए पुत्र पवन हाड़ी को अनुकम्पा के तौर पर स्कूल में या ठेका कार्य में नियोजन दिलाने का तथा ततकाल अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपया देने का आश्वासन दिया। संतोषजनक वार्ता के बाद शव को स्वजनों ने उठाकर मोहलबनी दामोदर घाट पे ले जाकर दाहसंस्कार किया।
घटना के सम्बंध में पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका पति भुजा हाड़ी लगभग 30 वर्षो से स्कूल में साफ सफाई का कार्य करते थे। तीन माह पहले उन्हें कार्य के दौरान अचानक सांस लेने में दिक्कत होने से तबियत बिगड़ गई। उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सीएमसी भेलोर इलाज के लिए भेज दिया। भेलोर अस्पताल में इलाज के दौरान 5 मई को उसकी मौत हो गई। पुरा परिवार का भुजा हाड़ी ही एकमात्र सहारा था।
वार्ता में भाजपा नेता योगेंद्र यादव, सतेंद्र गुप्ता, अखिलेश सिंह, ध्रुव हाड़ी,कार्तिक हाड़ी, भोला हाड़ी आदि थे।
