झरिया । मंगलवार की दोपहर को झरिया पुलिस ने अवैध नशा के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया, छापेमारी टीम का नेतृत्व झरिया थाना प्रभारी कर रहे थे इस दौरान उन्होंने मंगलवार की दोपहर झरिया थाना क्षेत्र के बनियहीर, कतरास मोड़, कोयरीबांध समेत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया । जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गांजा बेचते हुए धर – दबोचा और थाने ले आई । जबकी 1 किलो 6 ग्राम गांजा भी जब्त किया । कल्लू साव, पिता स्व. हरियर साव कोयरीबांध, मोनू सिंह, पिता श्रवण सिंह बनियाहीर, अशोक सिंह पिता विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार किया । वहीं पुलिस ने झरिया थाना कांड संख्या 94/24 दर्ज कर सभी आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया है । छापेमारी अभियान में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, अंचलाधिकारी झरिया, एसाई सौरभ कुमार, भुनेशर, प्रवीण बानो व शशस्त बल जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *