लालटू मिठारी
बलियापुर । इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया कर्मी उमेश चौबे व लालटू मिठारी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर झरिया जा रहे थे। मुकुंदा दुर्गा मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रही दूसरे बाइक सवार ने इनकी बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों मीडिया कर्मी दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गए। जिससे दोनों को चोटे आई है।
