लालटू मिठारी
बलियापुर । आमझर नीचे टोला व आमझर मोड़ में बीती रात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल चुरा लिये जाने से सैकड़ों लोग पिछले दो दिनों से अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं ग्रामीणों ने मुकुंदा विद्युत सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर को एक आवेदन देकर उनके बस्ती के विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने की शिकायत किया है। कहा है कि बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर ले गए। जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के आवास जाकर विधायक के पत्नी तारा देवी को समस्या सुनाई तारा देवी ने यथाशीघ्र विभाग के पदाधिकारियों से बात कर जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की आस्वाशन दिये ।
