झरिया । लोदना कोलियरी एक नंबर चानक पर रविवार की रात हथियारों से लैस अपराधी धावा बोल दिया। गार्ड राजकुमार पासी और राजकुमार पासवान को हथियार का भय दिखाकर चुप रहने को कहा और चानक पर पड़े आठ लोहे की पाइप टूल्स सहित कई अन्य सामग्री करीब दो लाख रूपये के ले गए। वही लोदना कोलियरी प्रबंधन घटना की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। जबकि लोदना ओपी पुलिस भी घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। घटना के संबंध में चानक पर काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि अपराधी आए थे। उनकी संख्या करीब 25 से 30 थी । सभी हथियारों से लैस थे । यहां जो भी कर्मचारी या गार्ड रहते हैं वह निहत्थे रहते हैं । जिस कारण उसका विरोध नहीं कर पाते हैं। उन लोगों ने कहा कि लोहे की 8 पाइप, इंजीनियर सैंक्शन, टंडेल सेक्सन के लोहे का बॉक्स तोड़कर सभी टूल्स ले गए । इसके अलावे और भी लौह सामग्री थी उसे भी ले गया है । स्थिति यह हो गई है कि काम करने के लिए एक भी सामान नहीं बचा है।
लोदना के पिओ ए के पाण्डेय ने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है। एक नंबर चानक के कर्मी या अधिकारी मुझे खबर नहीं की है। यदि इस तरह की बात है तो जानकारी लेता हूं।
