कतरास । कतरास स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1पर शक्तिपुंज के चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक सूरज भुइयां की मौत हो गयी. सूरज भुइयां बरोरा का रहने वाला बताया जाता है. युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. कतरास रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है. कल सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौपा जाएगा. मृतक की पहचान मृतक का छोटा भाई आकाश भुइयां ने की. मृतक पहले हाईवा में ड्राइवरी का काम करता था. मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र छोड़ गया।
